Skip to main content

Navdha Bhakti Ramayan What is Navdha Bhakti.Navdha Bhakti kya hai.भक्ति कितने प्रकार की होती है|नवधा भक्ति क्या है

प्राचीन शास्त्रों में भक्ति के 9 प्रकार बताए गए हैं जिसे नवधा भक्ति कहते हैं।

श्रवणं कीर्तनं विष्णोः स्मरणं पादसेवनम् ।
अर्चनं वन्दनं दास्यं सख्यमात्मनिवेदनम् ॥

इन्हें नवधा भक्ति कहते हैं ।

श्रवण: ईश्वर की लीला, कथा,स्त्रोत इत्यादि को परम श्रद्धा सहित मन से निरंतर सुनना।

कीर्तन: ईश्वर के गुण, चरित्र, नाम, पराक्रम आदि का आनंद एवं उत्साह के साथ कीर्तन करना।

स्मरण: निरंतर अनन्य भाव से परमेश्वर का स्मरण करना, उनके महात्म्य और शक्ति का स्मरण कर उस पर मुग्ध होना।

पाद सेवन: ईश्वर के चरणों का आश्रय लेना और उन्हीं को अपना सर्वस्य समझना।

अर्चन: मन, वचन और कर्म द्वारा पवित्र सामग्री से ईश्वर के चरणों का पूजन करना।

वंदन: भगवान की मूर्ति को अथवा भगवान के अंश रूप में व्याप्त भक्तजन, आचार्य, ब्राह्मण, गुरूजन, माता-पिता आदि को परम आदर सत्कार के साथ पवित्र भाव से नमस्कार करना या उनकी सेवा करना।

दास्य: ईश्वर को स्वामी और अपने को दास समझकर परम श्रद्धा के साथ सेवा करना।

सख्य: ईश्वर को ही अपना परम मित्र समझकर अपना सर्वस्व उसे समर्पण कर देना तथा सच्चे भाव से अपने पाप पुण्य का निवेदन करना।

आत्म निवेदन: अपने आपको भगवान के चरणों में सदा के लिए समर्पण कर देना और कुछ भी अपनी स्वतंत्र सत्ता न रखना। यह भक्ति की सबसे उत्तम अवस्था मानी गई हैं।

तुलसीदास जी ने रामचरितमानस  में राम-नाम का जाप करते हुए श्रीराम के आगमन की प्रतीक्षा करने वाली शबरी का चरित्रगान करते हुए उन्हें परमभक्त के रूप में निरूपित किया है।



भगवान् राम शबरीजी के समक्ष नवधा भक्ति का स्वरूप प्रकट करते हुए उनसे कहते हैं कि-


नवधा भकति कहउँ तोहि पाहीं।
सावधान सुनु धरु मन माहीं।।

प्रथम भगति संतन्ह कर संगा।
दूसरि रति मम कथा प्रसंगा।।

गुर पद पकंज सेवा तीसरि भगति अमान।
चौथि भगति मम गुन गन करइ कपट तजि गान।। 

मन्त्र जाप मम दृढ़ बिस्वासा।
पंचम भजन सो बेद प्रकासा।।

छठ दम सील बिरति बहु करमा।
निरत निरंतर सज्जन धरमा।।

सातवँ सम मोहि मय जग देखा।
मोतें संत अधिक करि लेखा।।

आठवँ जथालाभ संतोषा।
सपनेहुँ नहिं देखइ परदोषा।।

नवम सरल सब सन छलहीना।
मम भरोस हियँ हरष न दीना।।

भक्ति नौ रूपों में की जा सकती है। प्रथम भक्ति सत्संग ही है। विद्वानों, भक्तों एवं संतों के सानिध्य में प्रभु चिंतन का ज्ञान प्राप्त होता है। दूसरी प्रकार की भक्ति जो पाप-कर्म में प्रवृत व्यक्ति को भी पवित्र करने वाली है, वह है प्रभु लीलाओं के कथा प्रसंग से प्रेम करना। जब मनुष्य भगवान की लीलाओं के प्रति लगनपूर्वक आसक्त होगा तो उन को अपने में ढालने का प्रयत्‍‌न करेगा। तीसरी भक्ति है अभिमान रहित होकर गुरू के चरण कमलों की सेवा। चौथी भक्ति में वह माना जाएगा जो छल-कपट रहित होकर श्रद्धा प्रेम व लगन के साथ प्रभु नाम सुमिरन करता है। मन्त्र का जाप और दृढ़ विश्वास-यह पांचवी भक्ति है जो वेदों में प्रसिद्ध है।  छठवीं भक्ति है, जो शीलवान पुरुष अपने ज्ञान और कर्मेन्द्रियों पर नियंत्रण रखते हुए भगवद् सुमिरन करते हैं। सातवीं भक्ति में व्यक्ति सारे संसार को प्रभु रूप में देखते हैं। आठवीं भक्ति है जो कुछ मिल जाए उसी में सन्तोष करना और स्वप्न में भी पराये दोषों को ना देखना। नौवीं भक्ति है  छल कपट का मार्ग छोड़ दूर रहना  और किसी भी अवस्था में हर्ष और विषाद का न होना। उपरोक्त नौ प्रकार की भक्ति में कोई भी भक्ति करने वाला व्यक्ति भक्त होता है और भगवान का प्रिय होता है।

भक्ति हुए बिना निष्काम कर्मयोग कभी नहीं हो सकता।भगवद् भक्ति ही एक ऐसा साधन है जिसके द्वारा हम निष्काम कर्म करते हुए ज्ञान के प्रकाश में अपना आत्मदर्शन कर पाते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

Indian Scientists Who Change The World. And Things You Probably Didn’t Know About Them!

  1. CV Raman Chandrasekhara Venkata Raman won the Nobel Prize for Physics in 1930 for his pioneering work on scattering of light. Born in Tiruchirapalli on November 7, 1888, he was the first Asian and first non-White to receive any Nobel Prize in the sciences. Raman also worked on the acoustics of musical instruments. He was the first to investigate the harmonic nature of the sound of the Indian drums such as the tabla and the mridangam. He discovered that, when light traverses a transparent material, some of the deflected light changes in wavelength. This phenomenon is now called the Raman scattering and is the result of the Raman effect. In October 1970, he collapsed in his laboratory. He was moved to a hospital and the doctors gave him four hours to live. He survived and after a few days refused to stay in the hospital as he preferred to die in the gardens of his Institute (the Raman Research Institute in Bangalore) surrounded by his flowers. He died of natural c...

National Identity Elements And National Symbols

India is one of the oldest civilizations in the world with a kaleidoscopic variety and rich cultural heritage. It has achieved all-round socio-economic progress since Independence. As the 7th largest country in the world, India stands apart from the rest of Asia, marked off as it is by mountains and the sea, which give the country a distinct geographical entity. Bounded by the Great Himalayas in the north, it stretches southwards and at the Tropic of Cancer, tapers off into the Indian Ocean between the Bay of Bengal on the east and the Arabian Sea on the west. National Identity Elements This section introduces you to the National Identity Elements. These symbols are intrinsic to the Indian identity and heritage. Indians of all demographics backgrounds across the world are proud of these National Symbols as they infuse a sense of pride and patriotism in every Indian's. National Flag The National Flag is a horizontal tricolour of India saffron (kesaria) at the top, white in the middl...

Interesting Facts about India

INDIA When many cultures were only nomadic forest dwellers over 5000 years ago, Indians established Harappan culture in Sindhu Valley (Indus Valley Civilization) The name 'India' is derived from the River Indus, the valleys around which were the home of the early settlers. The Aryan worshippers referred to the river Indus as the Sindhu. The Persian invaders converted it into Hindu. The name 'Hindustan' combines Sindhu and Hindu and thus refers to the land of the Hindus. Chess was invented in India. Algebra, Trigonometry and Calculus are studies, which originated in India. The 'Place Value System' and the 'Decimal System' were developed in India in 100 B.C. The World's First Granite Temple is the Brihadeswara Temple at Tanjavur, Tamil Nadu.  The shikhara of the temple is made from a single 80-tonne piece of granite. This magnificent temple was built in just five years, (between 1004 AD and 1009 AD) during the reign of Rajaraja Chola. India is the larg...